national sports awards 2023

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 ( Major Dhyanchand khel ratn puraskar, Arjun puraskar, dronacharya puraskar) की सूची

खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां के लिए वर्ष 2023 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार , अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार , लाइफटाइम अचीवमेंट के ध्यानचंद पुरस्कार और मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी की घोषणा युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा 20 दिसंबर 2023 को की गई ।

इन पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा आज 9 जनवरी 2024 को नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में किया जाएगा ।

इन पुरस्कारों के लिए पात्र खिलाड़ियों के चयन हेतु सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति का गठन खेल मंत्रालय द्वारा किया गया था ।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2023 की सूची निम्न प्रकार है –

(1) मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023

वर्ष 2023 का मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग चंद्रशेखर शेट्टी और रंकीरेड्डी सात्विक साई राज को प्रदान किया जाएगा ।

(2) अर्जुन पुरस्कार 2023

वर्ष 2023 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए निम्नलिखित 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा –

  1. ओजस प्रवीण देवताले(तीरंदाजी)
  2. सुश्री अदिति गोपीचंद स्वामी (तीरंदाजी)
  3. श्रीशंकर एम (एथलेटिक्स )
  4. सुश्री पारूल चौधरी (एथलेटिक्स )
  5. मोहम्मद हुसामुद्दीन (मुक्केबाजी )
  6. सुश्री आर वैशाली (शतरंज)
  7. मोहम्मद शमी (क्रिकेटर)
  8. अनुष अग्रवाल (घुड़सवारी)
  9. सुश्री दिव्यकीर्ति सिंह (घुड़सवारी ड्रेसेज)
  10. सुश्री दीक्षा डांगर (गोल्फ)
  11. कृष्ण बहादुर पाठक (हॉकी)
  12. पुखरामबम सुशीला चानू (हॉकी)
  13. पवन कुमार (कबड्डी)
  14. सुश्री रितु नेगी (कबड्डी)
  15. सुश्री नसरीन (खो-खो)
  16. सुश्री पिंकी (लॉन बॉल्स)
  17. ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (निशानेबाजी)
  18. सुश्री ईशा सिंह (निशानेबाजी)
  19. हरिंदर पाल सिंह संधू (स्क्वैश)
  20. अयहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस)
  21. सुनील कुमार (कुश्ती)
  22. सुश्री एंटीम (कुश्ती)
  23. नाओरेम रोशिबिनादेवी (वुशू)
  24. सुश्री शीतल देवी (पैरा तीरंदाजी)
  25. इलूरी अजय कुमार रेड्डी (ब्लाइंड क्रिकेट)
  26. सुश्री प्राची यादव (पैरा कैनोइंग)

(3) द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023

उत्कृष्ट कोचों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार निम्नलिखित दो श्रेणियां में दिया जाता है – (१) नियमित श्रेणी (२) लाइफटाइम श्रेणी

(१) नियमित श्रेणी –

  1. ललित कुमार (कुश्ती)
  2. आर बी रमेश (शतरंज)
  3. महावीर प्रसाद सैनी (पैरा एथलेटिक्स)
  4. शिवेंद्र सिंह (हॉकी)
  5. गणेश प्रभाकर (मलखंभ)

(२) लाइफटाइम श्रेणी –

  1. जसकीरत सिंह ग्रेवाल (गोल्फ)
  2. भास्करन ई (कबड्डी)
  3. जयंत कुमार पुशीलाल (टेबल टेनिस)

(4) लाइफटाइम अचीवमेंट के ध्यानचंद पुरस्कार 2023

  1. सुश्री मंजूषा कंवर (बैडमिंटन)
  2. विनीत कुमार शर्मा (हॉकी)
  3. सुश्री कविता सेल्वराज (कबड्डी)

(5) मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी 2023

  • विजेता विश्वविद्यालय – गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर
  • प्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय – लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब
  • द्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय – कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र

यह भी देखे- राजस्थान सरकार का नवीनतम मंत्रीपरिषद् 2024

Leave a Reply

Scroll to Top